शिखरों की खामोशी को लूटते हुए
तुम पूरे आकाश को खोलना चाहते हो
और एक रहस्य की तरफ झुकते हुए श्रद्धालु बन जाते हो
एक बेतुकी प्रणाली से उन्नयन प्राप्त करते हुए
मैं अभी भी ईमानदारी और निष्ठा की बात
नील हिमवर्त्तिकाओं पर
तुम वृत्ताकार इलेक्ट्रान से टकरा रहे थे
एक दोलन कुर्सी पर नंगी टाँगे
चाक्षुष शब्दों का अलौकिक स्वरूप
अतीन्द्रियदर्शी बनने का इन्तज़ार कर रहा था
सूर्य सरहदों के पार उतर गया था
सचेत होने पर, मेरी तुम्हारे लिये जवाबदेही
के परिभाषित होने का पल आ गया है
पूर्ण विलीन होने के लिये सीखंचों के पीछे उम्रकैद या मृत्युदन्ड, क्योंकि
आहिस्ता आहिस्ता नीवों में पाप रिस गया था एक चौथाई
वो ऊपर चढ़ता है अपनी हस्ती पर
रेंगता है
एक छिपकली की तरह
डरा देता है
कुछ समय बाद
एक सदमा खाकर
वापिस नीचे गिर जाता है
भाग जाता है
छोड़कर अपने पीछे
एक काँपती हुई चिन्ह-रेखा
सतीश वर्मा
कराहटों को सुनते हुए,
मोहक अनुभूतियों की खन्डित मुद्राओं के बीच
हम एक दूसरे से डरने लगे थे
बीच रात शंकाओं की नीलिमा ने
कभी आवाज़ नहीं माँगी,
यह अपने आप उभरती है जब तुम अपना दर्द झाड़ देते हो
युद्धस्थिति और भड़कती है:
नैतिक रात में अपराधिता का प्लावन था
सूर्य नीचे गिरता ही जा रहा था पैबन्द लगे मोर्चे पर
हमारी आहत, अस्मिता के उत्थान और पतन के साथ
जब तुम एक बिसरे भगवान की तरह
समाधि-स्थल के फर्श पर आश्रम की दरियादिली
एक पवित्र खोपड़ी के सामने एक पक्षयुक्त अवतार
हत्याकान्ड शुरू करता है गुलाबी आच्छदन के नीचे
पसलियाँ गायब थीं आँख के ऊपर आँख कटी हुई
नज़र पैदा कर रही थी ताकि बिना नकाब के ख्यालों में
जिया जा सके और जहाँ सत्य निवास करता है वहाँ
स्वर माधुर्य का अभाव
एक गीत के चेहरे पर
पृष्ठ तनाव
को मरोड़ रहा था
एक विष जुड़वा काली आँखों में
उभड़ कर रेंगता है
तुम चरम समय में
अपनी कीमत बढ़ा देते हो
जो भ्रूणीय अपशिष्ट को हल्का कर देता है
बाहरी आदमी
एक हकलाहट सैंकड़ों सालों की
ज़बान को काट लेती है
पृष्ठ के पार रक्त दिखाई देता है
एक रूपक के साथ हुआ था बलात्कार
एक कटोरे में हुआ विस्फोट
शब्द अब विकृत होते जा रहे हैं
एक विकल प्यार नदी को निमन्त्रित करता है कि
जीवन के बहते हुए यातायात में बैठे हुए
मैं अपने आप को आवाज़ दे रहा था
एक ऐसी परपीड़क बदनसीब खुशी में कि हमारे घर
मृत्यु के त्रिभुज मे विपत्तियाँ आ रही थीं,
एक शून्यवादी प्रवसन की दृष्टि से मुलाकात के लिये,